google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्राचार्य पर व्याख्याता को पिटवाने और जान से मारने की सुपारी देने का गंभीर आरोप...

5 days ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र के शासकीय हाईस्कूल धौराभाठा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। स्कूल की प्राचार्य पर एक व्याख्याता ने उन्हें प्रताड़ित करने, हाथ-पैर तुड़वाने और जान से खत्म करने के लिए सुपारी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित व्याख्याता ने इस संबंध में कोटा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए तत्काल आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है।


क्या है पूरा मामला ?

शिकायतकर्ता व्याख्याता राजेश कुमार सोनी के अनुसार, वह बीते 31 अगस्त को अपनी आयु पूरी होने पर सेवानिवृत्त हुए थे, लेकिन सरकारी नियमानुसार उन्हें 30 अप्रैल 2027 तक इसी स्कूल में अपनी सेवाएं जारी रखनी थीं। इसी बीच प्रतिस्थापना के सिलसिले में दिए गए एक आवेदन को लेकर उनका प्राचार्य इंदिरा गेंदले के साथ विवाद हो गया था, जिसके बाद से दोनों के बीच तनाव बढ़ गया।


सामने आई सनसनीखेज ऑडियो रिकॉर्डिंग -

पीड़ित शिक्षक का दावा है कि विवाद के बाद प्राचार्य ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोबरीपाट के लिपिक नितेश कुमार सोनचे को अपने दफ्तर में बुलाया था। आरोप है कि इसी दौरान प्राचार्य ने शिक्षक को पिटवाने और जान से मारने की साजिश रचते हुए किसी को सुपारी देने की बात कही।


खास बात यह है कि इस पूरी बातचीत का ऑडियो लिपिक ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था, जो बाद में शिक्षक के पास भी पहुंच गया। शिक्षक ने इसी वाइस रिकॉर्डिंग को अपनी शिकायत का मुख्य आधार बनाया है।


सहमा हुआ है पीड़ित परिवार -

इस ऑडियो के सामने आने के बाद से शिक्षक और उनका परिवार गहरी दहशत में है। सुरक्षा को लेकर आशंका जताते हुए शिक्षक ने 15 सितंबर से ही स्कूल जाना बंद कर दिया है। उनका कहना है कि स्कूल में हालात उनके अनुकूल नहीं हैं और प्राचार्य द्वारा लगातार मनमानी की जा रही है।


पुलिस जांच में जुटी -

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब वायरल ऑडियो की तकनीकी जांच करा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि रिकॉर्डिंग में आवाज किसकी है और इसके साथ कोई छेड़छाड़ तो नहीं की गई है। पुलिस जल्द ही इस मामले में सभी संबंधित पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html