प्रधानमंत्री ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैय्यद इब्राहिम रायसी से फोन पर बात की....

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैय्यद इब्राहिम रायसी से फोन पर बात की है। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय और क्षेत्रीय महत्व के मामलों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि दोनों नेताओं ने कनेक्टिविटी हब के रूप में चाबहार बंदरगाह की पूरी क्षमता का एहसास करने सहित द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत-ईरान संबंध करीबी, ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंधों पर आधारित हैं। इसमें लोगों के बीच मजबूत संपर्क भी शामिल है।बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने ब्रिक्स के विस्तार सहित बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग पर भी चर्चा की। साथ ही दक्षिण अफ्रीका में आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर अपनी बैठक के सकारात्मक नतीजे की उम्मीद की।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments