सोने की आसमान छूती कीमतों से मिली राहत, सोने में गिरावट के साथ चांदी में भी दिखी छुट...

आज वायदा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अगस्त 2023 में डिलीवरी वाला सोना 59 रुपये यानी 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 59,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। पिछले सत्र में अगस्त अनुबंध वाले सोने का भाव 59,309 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह अक्टूबर 2023 में डिलिवरी वाला सोना 41 रुपये यानी 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 59,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। पिछले सत्र में अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 59,651 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।
चांदी वायदा कीमत:-एमसीएक्स पर सितंबर 2023 डिलीवरी वाली चांदी 250 रुपये यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 74,720 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी. पिछले सत्र में सितंबर अनुबंध वाली चांदी 74,970 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इसी तरह दिसंबर 2023 में डिलिवरी वाली चांदी 293 रुपये यानी 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 76,221 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। पिछले सत्र में दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 76,514 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
वैश्विक बाजार में सोने की कीमत:-कॉमेक्स पर दिसंबर 2023 में डिलिवरी वाला सोना 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 1,999.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह हाजिर बाजार में सोना 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 1,959.24 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा था।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments