पुलिसकर्मियों के हाथ धरे के धरे रह गये,हुआ कुछ यूँ...

कैदियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस और जेल प्रशासन की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कभी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कैदी मौका देखकर फरार हो रहे है तो कही जेल की दीवारों को छेद करके भागने से नहीं चूक रहे है। इसी तरह का एक और मामला सामने आया है जहाँ पुलिस और जेल विभाग के जवानो की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक़ कांकेर में पेशी के दौरान एक कैदी पुलिस के जवानों को चकमा देकर परिसर से ही फरार हो गया। फरार कैदी का नाम मोहनीश कोडोपी बताया जा रहा है जो कि बलात्कार के आरोप में जेल निरुद्ध था।
आज जब उसे पुलिसकर्मी पेशी के लिए कोर्ट लेकर पहुंचे तभी वह उन्हें चकमा देकर फरार हो गया। कैदी के फरार होने के बाद पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। आसपास में तलाश के बावजूद वह नजर नहीं आया। जवानों ने इसकी सूचना थाने को दी हैं, फरार कैदी के विरुद्ध जुर्म दर्ज कर लिया गया हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments