पुलिसकर्मियों ने थाना प्रभारी की विदाई में किया जबरदस्त डांस,सड़क पर बारात जैसा बना माहौल.....

एमपी/राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ व ब्यावरा शहरी थाने के थाना प्रभारियों के ट्रांसफर पर नगरवासियों ने दोनों थाना प्रभारियों को अनूठी विदाई देकर रवाना किया. इसमें एक थाना प्रभारी को जिप्सी में रवाना किया और दूसरे थाना प्रभारी को घोड़े पर सवार करके थाने से भेजा. इन दोनों थाना प्रभारियों का विदाई कार्यक्रम जिले भर में चर्चा का विषय बना हुआ है |ब्यावरा शहरी थाने में पदस्थ थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर के विदाई समारोह में रहवासियों ने उन्हें दूल्हे की तरह घोड़े पर बैठाकर ब्यावरा नगर के मुख्य मार्गों से जुलूस निकाला गया, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि किसी की बारात निकल रही है. थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर का विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए स्थानांतरण इंदौर किया गया है. वहीं, दूसरी ओर नरसिंहगढ़ नगर के थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर को जिप्सी में बैठाकर किसी बड़े नेता व अभिनेता की तरह से विदाई दी गई और वे अब भोपाल में गोविंदपुरा थाने की कमान संभालेंगे |
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में इससे पूर्व भी अधिकांश जिलों में पुलिस अफसरों की ऐसी विदाई हुई है। अभी कुछ दिनों पहले एमपी में बड़े पैमाने पर पुलिस अफसरों के तबादले हुए हैं। अब सभी अधिकारी नए जगह पर योगदान देने जा रहे हैं। इनमें से कुछ अधिकारियों को व्यवहार और कुशलता की वजह से साथी खास तरीके से विदाई दे रहे हैं। विदाई का पल काफी भावुक होता है। ब्यावरा सिटी के तत्कालीन थाना प्रभारी भी इस मौके पर भावुक हो गए।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments