google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मोस्ट वांटेड अपराधी को पकड़ने गई थी पुलिस की टीम, हो गया जमकर बवाल....

Jan 7, 2024
2 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

जहानाबाद शहर के फिदा हुसैन रोड में शनिवार की शाम उस वक्त हंगामे के साथ अफरातफरी मच गई। जब गया पुलिसकर्मियों की एक टीम कांड के एक वांछित मोस्ट वांडेट अपराधी को गिरफ्तार करने जहानाबाद आई थी। गया डीआईयू की टीम में शामिल पुलिसकर्मियों ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया लेकिन अचानक कुछ लोगों की भीड़ उग्र हो गई और पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई और धक्का मुक्की कर वांछित को छुड़ा ले गई।


सूचना पाकर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने बाद में भीड़ में शामिल रहे एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि गया का मोस्ट वांटेड अपराधी श्याम करीम को पकड़ने आयी थी। उसके खिलाफ डकैती व लूट सहित अन्य मामले दर्ज हैं। वह पिछले एक वर्षों से फरार था।


नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर निखिल कुमार ने बताया कि इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गया सिविल लाइन थाना के नगमतिया रोड के निवासी श्याम करीम नामक आपराधिक मामले के आरोपित वांछित व 50 हजार का इनामी अपराधी को गया डीआईयू की टीम तलाश कर रही थी। टावर लोकेशन के आधार पर उक्त अभियुक्त का लोकेशन जहानाबाद शहर के फिदा हुसैन रोड में मिला। वह यहां अपने एक संबंधी के आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था। इस दौरान सादा लिवास में आयी गया पुलिस कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गयी वहीं स्थानीय थाने की पुलिस पीछे रह गयी है। हालांकि हमला होने के बाद नगर थाने की पुलिस लोगों को नियंत्रित किया लेकिन तबतक अपराधी मौके का फायदा देखकर भाग गया।


टावर लोकेशन के आधार पर यहां पहुंची टीम में शामिल गया पुलिसकर्मियों की उक्त टीम ने उसकी पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। लेकिन मौके पर उसके कुछ निजी और अन्य लोग उग्र हो गए और पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। पुलिस के हथियारों को भी झिड़क दिया। हाथापाई हुई और इस बीच उक्त वांछित को लोगों ने छुड़ा लिया। आरोपित भाग निकला। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि जब इसकी सूचना उन्हें मिली तो वह घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की तहकीकात में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html