google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

व्यापारी को चाकू मारने वाला गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी.....

Sep 8, 2023
2 min read






































































व्यापारी को चाकू मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है | वही फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है | पुलिस के मुताबिक आबिद खान ने रिपार्ट दर्ज कराया कि 5.09.2023 के रात्रि करीबन 08.30 बजे वह अपने दोस्त फिरोज मलिक के साथ वेगेनार कार में घूमने के लिये तुलसी नगर से जोड़ा पुल राताखार तरफ से कोरबा जा रहे थे जो तुलसी नगर जोड़ा पुल शम्मा कबाड़ी के दुकान के पास कार का पेट्रोल खत्म हो जाने से कार रोड में खड़ी हो गई दूसरे तरफ रोड में ट्रेलर ट्रक वाहनों का जाम लगा हुआ था उसी समय स्कार्पियो वाहन में सवार अफरोज अंसारी एवं फिरोज अंसारी लोग आये तथा गंदी-गंदी गाली गलौच करके हाथ मुक्का तथा राड से मारपीट करने लगे तथा इसी बीच अपने साथी रिंकू उर्फ जाबिद को भी फोन करके बुला लिये तथा वह भी अपने साथ लाये राड से मारपीट किया है तथा अफरोज अंसारी के द्वारा फिरोज मलिक को चाकू से जान से मारने की नियत से पेट में मारा जिससे फिरोज मलिक को गंभीर चोंट लगा है बीच बचाव करने आये शाहिल यादव को भी अफरोज अंसारी के द्वारा चाकू से हमला किया है |


जिससे शाहिल यादव को भी चोंट लगा है कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली कोरबा में अपराध क्रमांक 538 / 2023 धारा- 294,307,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना पतातलाश में लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुये हालात से पुलिस अधीक्षक महोदय उदय किरण को अवगत कराया गया जिन्होने सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिये। मामले के फरार आरोपियों की पता तलाश हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा राबिंसन गुड़िया के मार्गदर्शन पर नगर निरीक्षक रूपक शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार प्रयास कर रही थी कि जरिये मुखबीर सूचना मिला कि प्रकरण का एक आरोपी जाबिद अंसारी उर्फ रिंकू अपने घर में छिपा से जिसे कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी के घर में जाकर घेराबंदी कर पकड़े जिसे पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में नगर निरीक्षक रूपक शर्मा के नेतृत्व में स.उ.नि. टंकेश्वर यादव,आरक्षक चंद्रकांत गुप्ता, आरक्षक सुनील राजपूत, आरक्षक की सक्रिय भूमिका रही ।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html