google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पिता और बहन की हत्या करने वाला गिरफ्तार....

Nov 27, 2023
2 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मध्य प्रदेश पुलिस ने इंदौर में हुए डबल मर्डर का खुलासा कर दिया है। इंदौर के संयोगिता गंज थाना क्षेत्र में रिटायर बैंक कर्मचारी की हत्या करने वाले आरोपी बेटे को पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 8 नवंबर को अपने पिता और बहन की हत्या कर फरार हो गया था। हत्या के बाद वह 48 घंटे तक दोनों के शवों के पास ही बैठा रहा था।


आरोपी लगातार अपने पिता का एटीएम कार्ड इस्तेमाल कर रहा था। डबल मर्डर की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के बैंक एटीएम ट्रांजेक्शन के आधार पर उसे गोवा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गोवा क्राइम ब्रांच से संपर्क कर आरोपी की फोटो भेजी थी। पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपी पुलकित 46 साल का हो गया था और अब तक उसकी शादी नहीं हुई थी, इसलिए भी वह अपने पिता से नाराज था। आरोपी कुछ समय पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से लौटकर अपने घर आया था।


एसीपी तुषार सिंह के अनुसार, संयोगितागंज पुलिस को 8 नवंबर की शाम को सूचना मिली थी कि नौलखा इलाके के वसुधैव कुटुम्बकम अपार्टमेंट में रिटायर्ड बैंक मैनेजर और उसकी बेटी की हत्या कर दी गई थी। पुलिस जब मौक पर पहुंची तो बंद फ्लैट में एसबीआई से रिटायर्ड कमल किशोर धामन्दे (76) और उनकी बेटी रमा अरोड़ा (53) के शव पड़े मिले। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि मृतक के बेटे पुल्कित द्वारा इस घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद से वह फरार था।

आरोपी की पहली लोकेशन गुजरात के वडोदरा में मिली थी, जहां पर उसने एटीएम से कुछ रुपये निकाले थे, लेकिन आरोपी किसी मोबाइल फोन का उपयोग नहीं कर रहा था और वो एटीएम से सिर्फ 5 हजार तो कभी 7 हजार निकालता था, ताकि उसे ओटीपी की जरूरत नहीं पड़े। वर्तमान समय में 10 हजार रुपये अधिक निकालने के लिए बैंक द्वारा जिस व्यक्ति का एटीएम है उसके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाता है, लेकिन आरोपी कम रुपये निकल रहा था, इसलिय पुलिस को उसकी लोकेशन नहीं मिल रही थी। बैंक से ट्रांजेक्शन की जानकारी मिलते ही इंदौर पुलिस वडोदरा पहुंची थी, लेकिन आरोपी वहां से भी फरार हो गया था, जिसके बाद अब पुलिस को आरोपी की लोकेशन गोवा में मिली थी।


आरोपी बेटा पुल्कित कुछ समय पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से लौटा था। पड़ोसियों ने बताया कि उसका व्यवहार कुछ अजीब था। वो किसी मानसिक बीमारी से ग्रस्त था, जिसके कारण किसी से भी वो अधिक बातचीत नहीं करता था।


पिता और बहन की हत्या करने के बाद आरोपी सिलिकॉन सिटी में स्थित मां के घर भी पहुंचा था, लेकिन मां ने दरवाजा नहीं खोला और वो बच गई। वहीं हत्या के बाद आरोपी इंदौर से पिता का एटीएम लेकर फरार हुआ था।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html