google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

समोसा लेने पहुंचे शख्स ने होटल मैनेजर पर किया हमला, साथियों के साथ मिलकर कर दी पिटाई....

Sep 11, 2023
1 min read



























































बिलासपुर में होटल मैनेजर की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी की मौजूदगी के बाद भी आरोपी मैनेजर की लाठी-डंडे से पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे है। वीडियो को देखकर समझ सकते हैं कि आरोपियों के मन मे थोड़ा सा भी पुलिस का भय नहीं है। वीडियो सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।


मिली जाकारी के अनुसार, मंगला चौक में रतन लस्सी के नाम पर एक होटल है। सूरज 25 वर्ष होटल में मैनेजर है। रविवार को दोपहर 12 बजे रोहन रजक होटल पहुंचा और समोसा खरीदा और गाली गलौज करने लगा। इस दौरान मैनेजर ने ऐसा करने से मना किया तो जान से मारने की धमकी देकर होटल से चला गया।


थोड़ी देर बाद आरोपी आधा दर्जन लोगों को लेकर फिर से होटल पहुंचा और लाठी डंडे से मैनेजर की पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान एक कांस्टेबल भी मौके पर मौजूद था। पुलिस के रहने के बाद भी आरोपियों के हौसले इस कदर बुलंद थे कि पुलिस के समाने ही गाली गलौज करते हुए मैनेजर को पीटते रहे। फिलहाल पुलिस ने मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html