google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

फर्नीचर मार्केट में राहुल जिस शख्स से मिले, उसने कही पीएम मोदी को वोट देने की बात, भाजपा का दावा

Oct 13, 2023
1 min read







































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

समाज के अलग-अलग तबकों से लगातार मुलाकात कर रहे राहुल गांधी ने कुछ दिनों पहले दिल्ली के कीर्ति नगर स्थित प्रसिद्ध फर्नीचर मार्केट जाकर कुछ लोगों से बातचीत की थी। भाजपा ने अब एक वीडियो शेयर कर यह दावा किया है कि राहुल गांधी ने 28 सितंबर को दिल्ली के कीर्ति नगर फर्नीचर मार्केट में जाकर जिस शख्स से मुलाकात की थी उसने भी नरेंद्र मोदी को ही वोट देने की बात कही है।


भाजपा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में यह व्यक्ति एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान यह कहते नजर आ रहे हैं कि, “मोदी ही आएंगे, पक्का आएंगे क्योंकि इस समय किसी और दल में प्रधानमंत्री लायक कोई है नहीं।”


भाजपा ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर करते हुए यह भी कहा, “जनता ने किया खेल, राहुल गांधी का ड्रामा फेल! राहुल गांधी दिल्ली के कीर्ति नगर स्थित फर्नीचर मार्केट में जिस शख्स से मिले, उसने कहा-वोट तो मोदी को देंगे!”

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html