google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पश्चिम की जनता पूर्व मंत्री मूणत के साथ करेगी बाबा हटकेश्वरनाथ का जलाभिषेक....

Aug 25, 2023
2 min read





























































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

  • छत्तीसगढ़ की सभी प्रमुख नदियों और गंगा जल से होगा भोलेनाथ का अभिषेक

  • 25 हज़ार कावड़ियों के साथ भव्य भोलेबाबा की निकालेंगे कावड़ यात्रा

  • कावड़ यात्रा में बनारस की झांकी, ओडिशा का नर्तक दल होगा आकर्षण का केंद्र

  • निमंत्रण पत्र के जरिये पूर्व मंत्री मूणत ने कावड़ यात्रा में शामिल होने किया आह्वान

रायपुर/ पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ने हर साल की तरह सावन के पवित्र महीने में इस साल भी रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ आगामी 27 अगस्त को भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया है। इस कावड़ यात्रा में करीब 25 हज़ार शिवभक्त कावड़ में गंगा जल और छत्तीसगढ़ की सभी प्रमुख नदियों का जल लेकर राजधानी के महादेव घाट स्थित बाबा हटकेश्वर नाथ मंदिर पर जलाभिषेक करेंगे।


पूर्व मंत्री मूणत ने गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा में बताया कि कावड़ यात्रा की शुरुआत गुढ़ियारी स्थित मारुति मंगलम भवन से शुरू होगी। यंहा से पवित्र गंगाजल भरकर से हज़ारों की संख्या में कावड़ यात्रा की शुरुवात होगी, यह यात्रा गुढ़ियारी से प्रातः 9:00 बजे पहाड़ी चौक कर्मा चौक तेलघानी नाका ब्रिज संत कबीर चौक अग्रसेन चौक सारथी चौक लाखे नगर चौक सुंदर नगर चौक होते हुए रायपुर महादेव घाट पहुचेंगी और फिर सभी श्रद्धालु एक एक कर जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेंगे।

मूणत ने बताया कि महादेव घाट के हटकेश्वर महादेव का मंदिर छत्तीसगढ़ के प्रमुख तीर्थ स्थलों में शामिल है। हमारा प्रयास है कि हटकेश्वरनाथ जी के जलाभिषेक में समस्त छत्तीसगढ़वासियों के भाव को शामिल किया जाये, इसलिए गंगा नदी के जल के साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य में प्रवाहमान सभी प्रमुख नदियों के पवित्र जल को एकत्रित किया जा रहा है,जिसे भगवान भोलेनाथ को अर्पित किया जायेगा।


मूणत ने आगे बताया कि भगवान हटकेश्वरनाथ जी प्रति - प्रति कावड़ यात्रा के दौरान ओडिशा और बनारस के लोक कलाकार शामिल होंगे , जो भगवान भोलेनाथ के रौद्र रूप का प्रदर्शन करेंगे, इन कलाकारों के साथ भगवान भोलेनाथ के गण और माँ काली की विशेष झांकी साथ होगी। उन्होंने बताया कि यात्रा में डीजे, धुमाल के अलावा हाथी, घोड़ा और बग्गी कावड़ियों के साथ चलेंगे, यात्रा में झांकी आकर्षण का केंद्र होगी।


मूणत ने रायपुर पश्चिम की जनता समेत पूरे शहर वासियों से आग्रह किया है कि इस भव्य कावड़ यात्रा में बढ़ चढ़कर शामिल हो और भगवान भोलेनाथ का आशिर्वाद प्राप्त करे। उन्होंने बताया कि यात्रा की तैयारी अंतिम चरण में है, निमंत्रण पत्र के जरिये सभी धर्म प्रेमी लोगो से कावड़ यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस बार सावन के पवित्र महीने में रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में निकली जा रही यह यात्रा पूरे प्रदेश में भगवान भोलेनाथ के भक्तों को सनातन धर्म और संस्कृति का बड़ा संदेश देगी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html