google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

'आप' की विकसित छत्तीसगढ़ अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही प्रदेश की जनता- संजीव झा, प्रदेश प्रभारी

Sep 21, 2023
2 min read








































































  • सक्ती में 'आप' की गारंटी सभा कार्यक्रम

  • प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने स्थानीय लोगों को किया संबोधित

  • मौके पर सैकड़ों स्थानीय लोगों ने ग्रहण की 'आप' की सदस्यता

  • 'आप' की विकसित छत्तीसगढ़ की अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही प्रदेश की जनता- संजीव झा, प्रदेश प्रभारी, आप

  • छत्तीसगढ़ी अस्मिता की रक्षा और विकास के लिए जरूरी है 'आप'- संजीव झा

  • छत्तीसगढ़ ने बना लिया है बदलाव का मन- संजीव झा

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

रायपुर, 21 सितंबर 2023 - आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा चार दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। इसी क्रम में वो आज सक्ती में आयोजित गारंटी सभा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की बदहाली के लिए बीजेपी-कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर लताड़ लगाई। साथ ही मौके पर उन्होंने सैकड़ों स्थानीय लोगों को 'आप' की सदस्यता भी दिलाई।

सक्ती में आयोजित आम आदमी पार्टी की गारंटी सभा कार्यक्रम में संजीव झा ने सैकड़ों स्थानीय समर्थकों का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुझे आशा नहीं वरन विश्वास है कि आप लोग आम आदमी पार्टी को विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाते हुए मजबूती देंगे। छत्तीसगढ़ की प्रगति में योगदान देने के इरादे से प्रतिदिन प्रदेशवासी 'आप' में शामिल हो रहे हैं।

साथ ही संजीव झा ने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों का उत्साह बताता है कि छत्तीसगढ़वासियों ने प्रदेश में बदलाव का मन बना लिया है। गौरतलब है कि 'आप' की गारंटी को डोर टू डोर कैंपेन और गारंटी सभा के माध्यम से लोगों तक पहुंचाई जा रही है। ट्रेंनिंग प्राप्त वालंटियर्स ग्राउंड लेवल पर पैम्फलेट के माध्यम से गारंटी कार्ड का संप्रेषण कर ही रहे हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन माध्यम से भी अरविन्द केजरीवाल जी की गारंटी लोगों तक पहुंचाई जा रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से भी लोगों को पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराया जा रहा है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html