नवीन तहसील के उद्घाटन से सरसींवा क्षेत्र के लोगों में हर्ष

सरसीवा - दिनांक 20 अगस्त 2023 सरसीवा में नवीन तहसील कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से संसदीय सचिव चंद्रदेव राय एवं सारंगढ़ की पूर्व विधायक पद्मा मनहर के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओ एवं आम जनताओं के उपस्थिति में जिला कलेक्टर कार्यालय में किया गया।
आज 23 अगस्त को बिलाईगढ़ विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव राय के आतिथ्य में विधिवत तहसील भवन में नवीन तहसील के कार्यों का पूजा अर्चना के बाद फीता काटकर संपादन प्रारंभ किया गया, उक्त संपादन नवीन भवन भीमराव अंबेडकर भवन, नया बस स्टैंड भवन में तहसील के कार्यों का संपादन किया गया, विदित हो कि सरसीवा का नवीन तहसील राजस्व मंडल सरसीवा ,राजस्व मंडल बिलासपुर, राजस्व मंडल गिरसा, तीनों राजस्व मंडल को जोड़कर बनाया गया सरसीवा के नवीन तहसील में 22 पटवारी हल्का 45 ग्राम पंचायत 74 आबाद ग्राम एक 1 ग्राम मंडलपुर मकबूल रकबा 14502 045 हेक्टेयर कुल गैर मकबूल 3867 418 हेक्टेयर कुल क्षेत्रफल 1837 946 314 है कुल खातेदारों की संख्या 23हजार 795 कुल जनसंख्या 83 हजार 701 और राजस्व निरीक्षक मंडल तीन सरसीवा, बिलासपुर ,गिरसा आते हैं

नवीन तहसील बनने के पूर्व उत्तर में तहसील जयजेपुर जिला शक्ति दक्षिण में बसना जिला महासमुंद पूर्व में तहसील सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ पश्चिम में तहसील भटगांव जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ आज सरसींवा को नवीन तहसील के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा वर्चुअल उद्घाटन दिन के 12/10 में होने से नगर में खुशियां व्याप्त हैं क्षेत्र के लोगों को पहले 25 से 30 किलोमीटर का दूरी तय करना पड़ता था अब नवीन तहसील सरसींवा में खुल जाने मात्र क्षेत्र के लोगों को 5 से 7 किलोमीटर की दूरी में नवीन तहसील सरसीवा मिल जाएगा अब 25- 30 किलोमीटर की दूरी तय नहीं करना पड़ेगा वही अब विद्यार्थियों को आय जाति निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भी काफी निजात मिलेगी अब सिर्फ 5 से 7 किलोमीटर के अंदर ही नवीन तहसील सरसीवा पहुंचकर कम दूरी तय करते हुए नजदीक में अपना काम आसानी से करा सकते हैं

आज नवीन तहसील के वर्चुअल उद्घाटन होने के बाद आज 23अगस्त को नवीन तहसील भवन में नवीन तहसील के कार्यों का संपादन प्रारंभ किया गया उक्त संपादन का कार्य सरसींवा बस स्टैंड में स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भवन में संपादन का कार्य प्रारंभ किया गया वही नगर वासियों द्वारा फ़टाखे फोड़ आतिशबाजी करते हुए एक दूसरे के मुंह मीठा कर नवीन तहसील खुल जाने की खुशी में एक दूसरे को बधाई दिये। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से सारंगढ़ एसडीएम मोनिका वर्मा बड़गांव तहसीलदार अर्पण कुर्रे नायब तहसीलदार देवराज नवीन भवन के 9 नियुक्त तहसीलदार बंदे राम भगत पटवारी संतोष पांडे के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों में गोपाल पांडे ,डॉक्टर रामलाल केसरवानी सरसींवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज चंद्र ताराचंद देवांगन ,किशन शुक्ला, इस्माइल, खान हेमंत दुबे कसडोल जनपद पंचायत अध्यक्ष मिश्रा, तोश राम साहू ,विनोद रात्रे, डॉक्टर परमानंद ,साहू ,डॉ दिलीप अनंत,नोहर साहू।विशेष रूप से उपस्थित थे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments