google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ठगा सा महसूस कर रही रायपुर उत्तर विधानसभा की जनता- नंदन कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष,आप

Aug 16, 2023
2 min read



























































  • स्थानीय मुद्दों पर AAP का विधायक आवास घेराव अभियान जारी

  • रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा की सद्बुद्धी के लिए AAP ने किया यज्ञ- सुरज उपाध्याय, मुख्य प्रवक्ता, आप

  • चुनाव पूर्व घोषणा का आधा काम भी पूरा नहीं कर सके कुलदीप जुनेजा- विजय गुरुबक्क्षानी, लोकसभा अध्यक्ष, आप

  • विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए स्थानीय लोग- विजय कुमार झा, प्रदेश प्रवक्ता, आप

  • मांगें पूरी नहीं होने तक जारी रहेगी पार्टी की प्रदेशव्यापी आंदोलन- विजय गुरुबक्क्षानी, लोकसभा अध्यक्ष, आप

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :- रायपुर, 16 अगस्त 2023 - छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी स्थानीय मुद्दों को लेकर सभी 90 विधायकों के आवास का घेराव कर रही है। अभियान के इसी क्रम में आज 16 अगस्त 2023 को 'आप' ने रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा के देवेंद्र नगर स्थित निवास का घेराव कर अपना विरोध दर्ज कराया। मौके पर 'आप' ने स्थानीय विधायक द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में मतदाताओं से किए गए वादों और आश्वासन को चुनाव से पहले पूरा करने हेतु सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन भी किया।


प्रदर्शनकारी 'आप' कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस-भाजपा के नेता कंबल ओढ़ कर घी पीने में लगे हुए हैं, उन्हें आम आदमी की समस्या नहीं दिखती है। उन्होंने कहा कि 5 साल बीतने को हैं लेकिन अब तक स्थानीय विधायक कुलदीप जुनेजा द्वारा जनता से किए गए वादों का आधा कार्य भी पूरा नहीं हो सका है। कुलदीप जुनेजा ने विस क्षेत्र की शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, मंदिरों, तालाबों और शासकीय भूमि की सुरक्षा, सड़क चौड़ीकरण, सीवर लाइन सुदृढ़ीकरण जैसी चुनावी वादें की गई थीं। वहीं, साढे चार साल बाद भी विधायक जी के वादें केवल खोखले ही साबित हुए हैं। जिससे मतदाताओं में आक्रोश की भावना है।


साथ ही 'आप' कार्यकर्ताओं ने कहा कि शहर की समस्याओं को लेकर न कांग्रेस, न बीजेपी और न किसी अफसर/प्रतिनिधी ने ही इस मसले पर ध्यान दिया। जबकि आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के सभी जिलों में ज्ञापन देकर जलभराव की समस्या से अवगत कराया था, लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। जिसका खामियाजा आज जनता भुगत रही है। बारिश के दिनों में संक्रामक बिमारियों का प्रसार तेजी से होता है इसलिए सरकार को प्रभावित क्षेत्रों में उचित व्यवस्थाएं करनी चाहिए। जिससे जनता को किसी प्रकार की समस्या न होने पाएं।


गौरतलब है कि इस अभियान की शुरुआत 01 अगस्त 2023 से राजधानी रायपुर के विस क्षेत्र रायपुरा पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन के साथ हुई थी। "आप" कार्यकर्ताओं व भारी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी में पार्टी ने विधायक की सदबुद्धि हेतु यज्ञ-हवन कर अनोखे अंदाज में अपना आक्रोश दर्ज कराया था।


बता दें कि कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष विजय गुरुबक्क्षानी, सचिव पीएस पन्नू, जिला अध्यक्ष नंदन कुमार सिंह, धरसींवा अध्यक्ष सुरेंद्र बिसेन, महिला प्रतिनिधि कलावती मार्को, शोभा ठाकुर, रघुनाथ यादव, केएस नायडू, कार्यक्रम प्रभारी गौरव सिंह, युवा अध्यक्ष वीरेंद्र पवार एमएम हैदरी, नौशाद अली, संतोष कुशवाहा, महेंद्र बिसेन, श्री राम गुप्ता, काशिफ खान, राशिद अली, पवन सक्सेना और सफीक अहमद शामिल रहें।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html