मरीज ने पेचकस से डॉक्टर पर किया हमला, वजह जान हैरान हो जायेंगे.....

एक हैरान कर देने वाला मामला सफदरजंग अस्पताल से सामने आ रहा है | जिसमे ऑर्थोपेडिक विभाग में काम करने वाले 26 वर्षीय डॉक्टर पर एक मरीज ने कथित तौर पर पेचकस से हमला कर दिया। इससे उनकी गर्दन, पेट और उंगलियों में चोटें आईं हैं। पुलिस ने बताया कि सोमवार को डॉक्टर पर मरीज ने तब हमला किया जब उन्होंने उसे बांह में लगे कैनुला को निकालने के लिए नर्स की मदद लेने को कहा था। डॉक्टर की पहचान राहुल कालेवा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घटना के समय वह काफी व्यस्त थे |
अधीर मरीज ने जल्द कैनुला निकालने की मांग की। इनकार करने पर उनपर हमला कर दिया। पीड़ित डॉक्टर को एक सहकर्मी ने बचाया जिसके बाद सुरक्षा गार्डों ने कथित हमलावर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। हमलावर पर हत्या के प्रयास और सरकारी काम के पालन में जानबूझकर बाधा पैदा करते हुए | एक लोक सेवक पर हमला करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि डॉक्टर की शिकायत पर सफदरजंग एन्क्लेव पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 186, 353 और 333 के तहत मामला दर्ज किया गया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments