आकाशीय बिजली की चपेट आने से युवक की दर्दनाक मौत, हुए कई लोग घायल.....

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बहुत बड़ी ख़बर सामने आ रही है, यहाँ जिले में दो अलग परिवार के 9 लोगों के ऊपर आकाशीय बिजली गिरी है, इस आकाशीय बिजली की घटना में एक की मौत हो गई है, वहीं 8 लोग घायल हो गए हैं,
जानकारी के अनुसार घायलों को इलाज के लिए बगीचा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है, मौके पर तहसीलदार और पुलिस प्रशासन भी मौजूद है, बगीचा BMO सुनील लकड़ा ने बताया कि एक ही परिवार के मां बेटा सहित 6 सदस्य आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए हैं, इस दौरान राजू नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरे मामले में आकाशीय बिजली गिरने से भड़िया गांव में 3 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं, सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments