प्रखंड क्षेत्र में धान खरीद की रफ्तार हुई धीमी...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
भागलपुर- प्रखंड क्षेत्र में धान खरीद की रफ्तार धीमी गति से चल रही है. धान की खरीद के लिए प्रखंड क्षेत्र के आठ पैक्सों को अनुमति मिली है. जिसमें कोरियामा, मालीपुर, कोरैय, गढ़पुरा, दुनहीं, रजौड़, मौजी हरि सिंह और सोनमा पैक्स शामिल है. कुम्हारसों पैक्स को कोरियामा में ट्रैग कर दिया गया है |
अब तक जो खरीद का आंकड़ा है उसके मुताबिक कोरियामा में तीन किसानों से 16.200 एमटी तथा रजौड़ पैक्स द्वारा एक किसान से छह एमटी धान की खरीद की गई है. शेष पैक्स अभी तक धान की खरीद शुरू नहीं की है. बीसीओ सुशील कुमार ने बताया कि वर्तमान में सभी अनुमति प्राप्त पैक्सों को एक-एक लॉट अर्थात 422.25 क्विंटल धान की खरीद के लिए अनुमति दी गई है. धान बेचने के लिए कुल मिलाकर 3 किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया है जिसमें रैयत किसानों की संख्या 86 है, जबकि गैर रैयत किसानों की संख्या 187 है. इस समय धान में नमी की मात्रा ज्यादा होने से पैक्सों में धान नहीं पहुंच पा रहा है |
17 प्रतिशत से कम नमी होना चाहिए. दूसरी तरफ हालत को देखते हुए किसान बिचौलियों के हाथों धान बेचने को मजबूर हैं. किसानों को लगता है की नमी युक्त धान की बिक्री कर दिया, लेकिन बिचौलिए इलेक्ट्रॉनिक तराजू में ही ऐसा सिस्टम किया हुआ हैं कि कम तौल कर किसानों को गलतफहमी में डालकर धान की खरीद कर नगद भुगतान किया जा रहा है. कौड़ा के किसान लक्ष्मी महतो बताते हैं कि आखिर मजबूरी भी किसानों की भी क्यों नहीं हो, कारण उन्हें घर में बेटी की शादी करनी है |
बच्चों को पढ़ना लिखना है. घर में बीमार पड़े लोगों को इलाज करवाना है. इन तमाम पहलुओं को देखते हुए किसान लाचार और बेबस बने हुए हैं. इन्हीं खेती के माध्यम से उनके आगे की रबी फसल की भी तैयारी होती है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments