google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

फेमस वाघ बकरी चाय के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के मालिक का निधन....

Oct 23, 2023
1 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नई दिल्ली- गुजरात की फेमस वाघ बकरी चाय के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और मालिक पराग देसाई का निधन हो गया है | वह 49 वर्ष के थे | ब्रेन हेमरेज के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वह कई दिनों से वेंटिलेटर पर थे |


बीते सप्ताह मॉर्निंग वॉक के दौरान पराग देसाई गिर गए थे, जिसके बाद उनका ब्रेन हेमरेज हो गया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था | उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था | पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, पराग एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थे |


पराग देसाई वाघ बकरी चाय कंपनी के 6 ग्रुप ऑफ डायरेक्टर्स में से एक थे | वह कंपनी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पोस्ट पर थे | उन्होंने अमेरिका की लॉन्ग आइडैंड यूनिवर्सिटी से एमबीए किया था | वह वाघ बकरी के लिए मार्केटिंग, सेल्स और एक्सपोर्ट डिपार्टमेंट का काम देखते थे |इसके साथ ही एक टी टेस्टर एक्सपर्ट भी थे |


वाघ बकरी चाय ग्रुप, अपनी प्रीमियम चाय के लिए फेमस है | यह कंपनी साल 1892 से वजूद में है |कंपनी का टर्नओवर दो हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का है और चाय की डिस्ट्रिब्यूशन करीब 50 मिलियन किलो है |


कंपनी का गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, गोवा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में अच्छा-खासा मार्केट है, जबकि हाल ही में बिहार, झारखंड और ओडिशा में व्यापार शुरू किया है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html