संचालक ने कहा- पानी नहीं एथेनॉल है, पेट्रोल में पानी होने का किया दावा....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर के एक पेट्रोल पंप से पेट्रोल (petrol) की जगह पानी निकलने का मामला सामने आया है | पेट्रोल पंप से पानी निकलता देख ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया | इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. वहीं मामले में पेट्रोल पंप संचालक ने कहा कि ये पानी नहीं एथेनॉल है. यह पूरा मामला भनपुरी चौक स्थित एचपी बालाजी पेट्रोल पंप का है |
जानकरी के अनुसार, रायपुर के भनपुरी चौक स्थित एचपी बालाजी पेट्रोल पंप में जब ग्राहक पेट्रोल भराने आए तो पेट्रोल की जगह पानी निकलता दिखाई दिया. जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और पेट्रोल पंप का विरोध किया. लोगों का आरोप है कि पेट्रोल भराने आ रहे हैं लेकिन पेट्रोल की जगह पानी निकलता दिखाई दे रहा है. लगभग 15 से 20 गाड़ियों में पेट्रोल भरवा चुके लेकिन पेट्रोल की जगह पानी निकलता दिखाई दे रहा है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments