google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पान पैलेस के संचालक और उनकी पत्नी ने की देहदान की घोषणा.....

Sep 29, 2023
2 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मॉडल टाउन निवासी नरेश पान पैलेस के संचालक नेमीचंद साहू एवं उनकी पत्नी प्रभा साहू ने अपने देहदान की घोषणा कर वसीयत नव दृष्टि फाउंडेशन के राज आढ़तिया, प्रभु दयाल उजाला, विकास जायसवाल एवं मोहित अग्रवाल को सौंपी। पुत्री नेहा साहू (वार्ड नंबर 1 जुनवानी की पूर्व पार्षद) व् दामाद महेंद्र साहू वसीयत के साक्षी बने. डॉक्टर हरजिंदर सिंह ने प्रक्रीया में सहयोग किया। नेमीचंद साहू ने इस महत्वपूर्ण कदम को उनके परिवार की दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया और बताया कि उनका परिवार निरंतर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के आश्रम में जाता है, जहाँ से उन्हें देहदान की प्रेरणा मिली।


नव दृष्टि फाउंडेशन के सदस्य राज आढ़तिया ने कहा साहू दम्पति के देहदान का निर्णय समाज के लिए प्रेरणा बनेगा चूँकि साहू परिवार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के आश्रम से जुड़ा है अतः अधयत्मिक लोग एवं पुत्री पूर्व पार्षद है अतः राजनैतिक मित्र व् क्षेत्र की जनता में इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और लोग देहदान हेतु जागरूक होंगे, नवदृष्टि फाउंडेशन के राजेश पारख ने कहा हमारी संस्था लगतार लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है जिसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं व लोगों की देहदान व नेत्रदान के प्रति सोच बदली है अब लोग स्वस्फूर्त ही देहदान व नेत्रदान हेतु सामने आ रहे हैं एवं यदि कोई देहदान हेतु सहयोग या मार्गदर्शन चाहता है तो हमारी संस्था के सदस्यों से सहयोग ले सकता है या 9827906301/9827190500 इन नंबर पर फ़ोन कर मार्गदर्शन ले सकता है


नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,मंगल अग्रवाल,किरण भंडारी,रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पियूष मालवीय,विकास जायसवाल,मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सपन जैन ,यतीन्द्र चावड़ा , बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख,मोहित अग्रवाल,चेतन जैन,दयाराम टांक ने श्री नेमीचंद साहू एवं उनकी पत्नी प्रभा साहू को देहदान के निर्णय हेतु साधुवाद दिया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html