इतिहास रचने वाली सबसे उम्रदराज़ शिक्षार्थी का हो गया निधन...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
केरल राज्य साक्षरता मिशन के तहत 96 साल की उम्र में सबसे उम्रदराज़ शिक्षार्थी बनकर इतिहास रचने वालीं कार्तियानी अम्मा का 10 अक्टूबर को निधन हो गया। वह 101 वर्ष की थीं और केंद्र सरकार ने उन्हें नारी शक्ति पुरुस्कार से सम्मानित किया था।

कार्तियानी अम्मा ने न केवल दक्षिणी राज्य के साक्षरता मिशन के तहत 96 साल की उम्र में सबसे उम्रदराज़ छात्रा होने के लिए प्रसिद्धि हासिल की थी, बल्कि चौथी कक्षा के समकक्ष परीक्षा 'अक्षरलक्षम' परीक्षा में दो विषयों में पूरे नंबर और लिखने में 40 में से 38 उच्चतम अंक हासिल करने के लिए भी प्रसिद्धि हासिल की थी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments