google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

हाथी को देख भागने में असफल रहा वृद्ध, हमले से गई जान.....

Sep 8, 2023
2 min read






































































जिले के बसना वन परिक्षेत्र अंतर्गत बड़े साजापाली बीट के खुरदरहा के एक खेत में जाल से मछली निकालते एक वृद्ध को हाथी ने पटक-पटककर मार डाला। हाथी के हमले से मृतक के दो साथी बाल-बाल बचे। वन विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में जंगली हाथियों की चहल-कदमी लगातार जारी है। गुरुवार की रात करीब 8 बजे बसना वन परिक्षेत्र के ग्राम खुरदरहा के तीन ग्रामीण मृतक रामलाल, गुरुवारु एवं हलेश राम अपने खेत के मेड़ में मछली पकडऩे लगाये जाल में फंसी मछलियों को निकालने गए थे, तभी हाथियों का एक झुंड वहां से गुजर रहा था। जिसे देखकर तीनों ग्रामीण गांव की ओर भागने लगे। रामलाल पिता बलिराम जांगड़े (62) वृद्ध होने के कारण तेजी से भाग नहीं पाया और हाथी ने रामलाल को वहीं सूंड से उठाकर पटक दिया। जिससे रामलाल की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना को प्रत्यक्ष देख रहे मृतक के साथी गुरूवारू एवं हुलास ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना के तत्काल बाद बसना के वन परिक्षेत्र अधिकारी एसआर निराला दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर हाथियों को गांव से दूर खदेडक़र शव को पंचनामा कर उसे पोस्टमोर्टम के लिए चीरघर पहुंचाया। बसना वन विभाग द्वारा मृतक परिवार को 25 हजार की आर्थिक सहायता तत्काल दी गई। बसना वन परिक्षेत्र अधिकारी एसआर निराला ने ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि फिलहाल मृतक परिवार को तात्कालिक सहायता के रूप में 25 हजार रुपये दिए गए है। इसके अलावा मुआवजा प्रकरण भी बनाया जा रहा है। घटना के पहले से और वर्तमान में भी हाथियों के लोकेशन की प्रतिदिन जानकारी गांवों में मुनादी के माध्यम से देकर रात्रि में जंगल की ओर नहीं जाने की अपील की जा रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html