अधिकारी की पत्नी ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या, दोनों के बिच इस बात को लेकर हुआ था झगड़ा.....

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहाँ एक महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली, बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने वाली महिला का पति महालेखाकार कार्यालय में एक अधिकारी है,
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है, पंडरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोवा ब्रिज से ट्रेन के सामने महिला ने छलांग लगाकर जान दे दी, आत्महत्या करने वाली महिला विधानसभा के महालेखाकार कार्यालय के अधिकारी दीपक मीणा की पत्नी शारदा मीणा है, बता दें कि मृतिका का पति महालेखाकार कार्यालय में सहायक लेखा अधिकारी के पद पर पदस्थ है, बताया जा रहा है कि महिला का पति किसी काम से मुंबई गया था, वहां से लौटते ही वह कार लेकर घूमने चला गया और रात को 1 बजे वापस लौटा, जिससे उसकी पत्नी गुस्सा हो गई थी, पति के देर रात घर आने की वजह से पत्नी ने घर का दरवाजा नहीं खोला, जिसके बाद पत्नी ने 3 बजे रात को दरवाजा खोला और रविवार की सुबह 5 बजे के आस-पास रेल पटरी के नीचे आकर जान दे दी, मामले में यह भी बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था, फ़िलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments