दो बाइक की आपस में भिडंत, इस विभाग में पदस्थ अधिकारी की मौत,

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है, यहाँ दो बाइक की आमने सामने से टक्कर हो गयी है, इस हादसे में एक की मौत और तीन लोगों के घायल होने की खबर है।

मिली जानकरी के अनुसार हादसा चांपा थाना क्षेत्र के हथनेर गाँव के पास की है, जहाँ मंगलवार को दो बाईक की आमने सामने से जबरदस्त टक्कर हो गयी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि, बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, वहीं दुसरे बाइक में सवार 3 लोग घायल हो गये है जिसमे एक ही हालत काफ़ी गंभीर बताई जा रही है,
मृत युवक हाट बाजार मोबाईल क्लिनिक यूनिट में डॉक्टर के पर पदस्थ थे, मृतक डॉक्टर का नाम चंद्रेश श्रीवास उम्र तकरीबन 30 वर्ष बताई जा रही है। मृतक डॉक्टर बाईक से नगर पालिका चाम्पा आ रहे थे तभी हथनेर के पास सामने से आ रही एक बाईक से टक्कर हो गयी। सामने से आ रहे बाईक में 3 लोग सवार थे।
सभी घायलों का ईलाज चांपा अस्पताल में चल रहा है, वही गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल कोरबा रेफर कर दिया गया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments