google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मेट्रो में नहीं रुक रहीं आपत्तिजनक घटनाएं....

Oct 16, 2023
2 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़-

दिल्ली मेट्रो में आपत्तिजनक घटनाएं थम नहीं रही हैं। ऐसे में दिल्ली मेट्रो की फ्लाइंग स्क्वॉड व मेट्रो पुलिस आपत्तिजनक घटनाओं में शामिल लोगों को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। फ्लाइंग स्क्वॉड ने अब तक एक भी आपत्तिजनक घटना में शामिल लोगों को मौके से नहीं पकड़ा है, जबकि वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की जाती है। हाल ही में मेट्रो के अंदर एक युवती और युवक का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है, जिसमें युवक युवती के मुंह में कुल्ला कर रहा है। हालांकि, यह वीडियो किस लाइन का है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसके बावजूद कई यात्री सोशल मीडिया में मेट्रो प्रबंधन को लेकर सवाल उठा रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं रोकने में मेट्रो सख्ती नहीं दिखा रहा है। इससे आए दिन अभद्र व आपत्तिजनक वीडियो सामने आ रहे हैं। बता दें कि दिल्ली मेट्रो में आए दिन कोई न कोई रील या फिर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।


इससे परेशान दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीएमआरसी) को यात्रियों को कई बार सलाह और चेतावनी देनी पड़ी है। हाल ही में मेट्रो में पोल डांस, ब्रेक डांस समेत कई आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए हैं। ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए डीएमआरसी ने मेट्रो में रील्स बनाने पर जुर्माने का प्रावधान रखा है। साथ ही ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी है। बता दें कि डीएमआरसी ने मई में फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात करने का फैसला लिया था। हालांकि, डीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि स्क्वॉड के सामने अभी तक इस तरह की घटना नहीं घटी है, जिससे उसने मौके से किसी को पकड़ा नहीं है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html