नर्स ने नवजात शिशु को एक के बजाय 5 टिके लगा दिए, बच्चे की हालत गंभीर........

केरल से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आ रही है | राज्य के पलक्कड़ जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक नर्स ने पांच दिन के नवजात शिशु को एक की जगह पांच वैक्सीन लगा दीं | वैक्सीन की ओवरडोज के बाद बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है | मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना बुधवार को हुई, जब माता-पिता अपने बच्चे को बीसीजी का टीका लगवाने के लिए पीएचसी पिरायिरी लेकर गए थे | वहां की नर्स ने बीसीजी के अलावा, बच्चे को पेंटावेलेंट वैक्सीन (पांच जानलेवा बीमारियों के लिए), इनएक्टिवेटेड पोलियोवायरस वैक्सीन (आईपीवी), न्यूमोकोकल वैक्सीन (पीसीवी), ओरल पोलियोवायरस वैक्सीन (ओपीवी) और रोटावायरस वैक्सीन लगा दीं | माता-पिता की शिकायत के बाद अधिकारियों ने टीका लगाने वाली नर्स को सस्पेंड कर दिया | जिला चिकित्सा अधिकारी ने घटना की जांच शुरू कर दी है | टीकाकरण के बाद बुखार आने वाले बच्चे को पलक्कड़ जिला अस्पताल में आईसीयू में रखा गया है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments