google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एक साल में देश में कैंसर के रोगियों का आंकड़ा 13.50 लाख तक पहुंचा...

Nov 8, 2023
1 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

उदयपुर- देश में एक साल में कैंसर के रोगियों का आंकड़ा 13.50 लाख तक पहुंच चुका है। चौंकाने वाली बात ये है कि महिलाओं में इस रोग की अधिकता ज्यादा है। ग्लोबाकेन 2022 सांख्यिकी के अनुसार एक साल में बढ़े रोगियों में 7 लाख महिलाएं हैं, जबकि पुरुष 6.50 लाख हैं। महिलाओं में स्तन कैंसर की बात करें तो यह आंकड़ा एक साल में दो लाख 10 हजार रहा।


सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुंह) वाली महिलाएं डेढ़ लाख रहीं। दूसरी ओर, पुरुषों में मुंह व गले के कैंसर वाले मरीजों की संख्या ढाई लाख मिली। फेफड़ों से ग्रस्त बीमारी वाले पुरुष रोगियों की संख्या करीब एक लाख है। महिला-पुरुषों के सामूहिक मामलों में मुंह-नाक-कान व गले से ग्रस्त रोगियों की संख्या 4 लाख रही है। इनमें बीड़ी-सिगरेट-पान मसाला-गुटखा-सुपारी और जर्दा खाने वाले रोगी ज्यादा हैं। पिछले साल के आंकड़ों के मुताबिक देश में कैंसर से कुल साढ़े 8 लाख मौतें हुईं।


बीते 5 साल का रिकॉर्ड देखें तो देश में 80 लाख लोग कैंसर से पीड़ित हैं। कुल 6 लाख की आबादी वाले अकेले उदयपुर शहर की बात करें तो यहां एक साल में 600 लोगों को कैंसर होता है। देश में सर्वाधिक कैंसर रोगी उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली में पाए जाते हैं, जबकि सूची में 8वें स्थान पर राजस्थान है। अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडोमियोलॉजी स्टडी के अनुसार वर्ष 2040 तक हर साल नए रोगी मिलने का आंकड़ा 40 लाख तक पहुंच जाएगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html