google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

निकाय और पंचायतों की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा नया दल…

Aug 24, 2023
2 min read
































































नए राजनीतिक दल का गठन करने को लेकर देहरादून में तमाम वर्गों के बुद्धिजीवी इकट्ठा हुए। बैठक में नए राजनीतिक दल के नाम और काम को लेकर व्यापक विचार विमर्श किया गया।बैठक में फाइनेंस, लीगल, राजनीतिक और तमाम अन्य वर्गों के संगठन प्रतिनिधि आए हुए थे।पर्वतजन फाउंडेशन के आह्वान पर आयोजित इस बैठक में तमाम लोग इस बात पर एक राय दिखे कि सभी निकाय और पंचायत चुनाव में नए राजनीतिक दल को अपने प्रत्याशी खड़े करने चाहिए। जिसका सभी ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया।


बैठक में उपस्थित उत्तराखंड समानता पार्टी के पदाधिकारियों ने बैठक में 20 सूत्रीय प्रस्ताव प्रस्तुत किया।उत्तराखंड समानता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव टी एस नेगी ने बताया कि ओल्ड पेंशन स्कीम से लेकर लोकायुक्त गठन, पलायन रोकने और बेरोजगारी हटाने व स्वरोजगार को विकसित करने को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।


पर्वतजन फाउंडेशन के अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि नए राजनीतिक दल में प्रत्येक पदाधिकारी के लिए पहली योग्यता अपने बूथ पर प्रतिनिधित्व करना होगा। जो भी सदस्य बूथ कमेटी का निर्माण करेगा सिर्फ उन्हें ही पदाधिकारी बनाया जाएगा। पर्वतजन फाउंडेशन के संयोजक राजेंद्र पंत ने बताया कि सभी के सुझावों का संकलन किया जा रहा है और अभी तक उनके पास डेढ़ सौ से अधिक नाम के प्रस्ताव आ चुके हैं।साथ ही पार्टी के उद्देश्यों के संदर्भ में प्राप्त सुझावों का भी विश्लेषण किया जा रहा है।


विकास चंद्र रयाल ने कहा कि आज उत्तराखंड में मूल निवासी ही अल्पसंख्यक बनते जा रहे हैं। उन्होंने नए राजनीतिक दल से आक्रामक नेतृत्व देने का सुझाव दिया।

सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि उत्तराखंड में एक पॉलीटिकल प्रेशर ग्रुप की लंबे समय से कमी महसूस की जा रही थी। नए राजनीतिक दल के गठन से उत्तराखंड की जनता में नई उम्मीद जगी है।

इस अवसर पर उत्तराखंड समानता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव टी एस नेगी, चंदन सिंह नेगी, रूप सिंह रावत, बीएस भंडारी, गोविंद सिंह अधिकारी, कीर्ति मोहन सिंह नेगी, अनुपम खत्री, शशी नेगी, यशोदा रावत, शैलेंद्र सिंह गुसाईं, शैलेंद्र सिंह राणा, शैलेंद्र सिंह राणा, सत्येंद्र, ओम प्रकाश खंडूरी, केसर सिंह ऐरी, मोहन चंद्र रोहिणी, प्रमोद डोभाल, पुरुषोत्तम कुलियाल, शिव शंकर रयाल, राजेंद्र प्रसाद जोशी, बीके धस्माना, विनोद कोठियाल, रजनी मिश्रा, प्रवीण कुमार, स्वरूप सिंह, संजय कुमार ,सुनीता देवी, प्रकाश गैरोला, सुनील राज, शशांक गुप्ता, राधेश्याम, मोहनपाल गुसाईं, मनमीत कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html