google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राष्ट्रिय ध्वज तिरंगा अब निरंतर तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राइव में फहराया जाय - नवसृजन मंच

Aug 10, 2023
2 min read





















































  • तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राइव में ध्वज फिर से फहराए जाने को लेकर ज्ञापन

  • पिछले लंबे समय से तेलीबांधा मरीन ड्राइव में फहराए जाने वाले ध्वज को हटा दिया गया है जिसे अनवरत फहराए जाने की मांग संस्था नवसृजन मंच ने की

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :- रायपुर- सामाजिक संस्था नव सृजन मंच के प्रतिनिधि मंडल ने अतिरिक्त न्यायिक दंडाधिकारी से मुलाकात कर उनके माध्यम से रायपुर जिले के कलेक्टर सर्वेश्वर दयाल भूरे के नाम ज्ञापन दिया जिसमें मांग की गई की उक्त स्थल पर निरंतर ध्वज लहराए यह सुनिश्चित करे, राजधानी प्रमुख स्थल तेलीबांधा तालाब जो की मरीन ड्राइव के नाम से भी प्रचलित है वहा सिर्फ राजधानी ही नही बल्कि प्रदेशभर से लोग आते है संस्था नवसृजन मंच के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने बताया की तेलीबांधा तालाब में 6 वर्ष पूर्व जब देश के सबसे ऊंचे ध्वज में शुमार तिरंगा को फहराया गया तब यह सुनिश्चित किया गया था की राष्ट्रीय ध्वज प्रतिदिन 365 दिन वर्ष भर इसी तरह लहराता रहेगा लेकिन पिछले कई माह हो गए यह स्थल राष्ट्रिय ध्वज तिरंगे के बिना सिर्फ एक पोल ही नजर आता है


राष्ट्र स्वाभिमान का प्रतीक तिरंगा के न फहराये जाने से सभी राष्ट्र प्रेमियों में निराशा है और उस आदेश की भी अवहेलना जिसमे कहा गया था इस स्थल पर तिरंगा हमेशा लहराता रहेगा इस संदर्भ में नगर निगम के अधिकारियों से भी कई बार चर्चा की गई लेकिन हर बार यही कहा गया जिस एजेंसी को रख रखाव की जिम्मेदारी दी गई उसकी ओर से ही देरी हो रही या तकनीकी कारण बताकर टाल दिया जाता रहा पूर्व में 26 जनवरी को भी इस संदर्भ में नगर की सभी सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से कलेक्टर महोदय को ज्ञापन देकर पुरजोर मांग की गई थी की तिरंगा ध्वज निरंतर फहराया जाय राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को अब कुछ ही दिन बचे है ऐसे में 15 अगस्त से पूर्व ही इस स्थल पर तिरंगा फहराया जाना सुनिश्चित किया जाए साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए की किसी प्राकृतिक आपदा व अन्य विपरीत परिस्थिति को छोड़कर तिरंगा प्रत्येक दिवस शान से लहराता रहेगा, एडीएम रायपुर द्वारा पूरी बातो को सुनने के पश्चात आश्वस्त किया की वह स्वयं इस विषय पर ध्यान देंगे और तत्काल फोन कर नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया इस संदर्भ में ज्ञापन देने संस्था नवसृजन मंच के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, सचिव कांतिलाल जैन, पदमा शर्मा, मनीषा सिंह बघेल, नरेश नामदेव, मनदीप सिंह, रंजन नाग, भारती राठौर, पूजा मोहिते, श्रीमती स्वाति शर्मा, शोभा सोनी, कृष्ण कुमार सोनी, कमल साहू, मनोज वर्मा,लखन देवांगन, शारदा शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे

अमरजीत सिंह छाबड़ा

प्रदेश अध्यक्ष

नवसृजन मंच छत्तीसगढ

9826414145

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html