' केरल ' का नाम बदलकर होगा केलरम....जानें पूरा मामला

जल्द ही केरल के नाम में बदलाव हो सकता है, इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है, बुधवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने विधानसभा में केरल का नाम बदलने का प्रस्ताव पेश किया, इस प्रस्ताव का किसी भी पार्टी ने भी विरोध नहीं किया और ना ही किसी ने संशोधन करने का सुझाव दिया, इसलिए सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास हो गया |
दरअसल, केरल का नाम बदलकर केरलम करने की तैयारी हो रही है, मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव पेश करते समय कहा,'भाषा के आधार पर राज्यों का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था, केरल की जन्मतिथि भी 1 नवंबर है. मलयालम भाषियों के लिए एक संयुक्त केरल बनाने की जरूरत है, राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम के समय से ही समुदाय मजबूती से उभर रहा है, लेकिन संविधान की पहली अनुसूची में हमारे राज्य का नाम केरल लिखा गया है |'






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments