नगर निगम का औचक निरीक्षण, गंदगी मिलने पर होटल राजघराना समेत 3 संस्थानों पर जुर्माना...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर :- रायपुर के पुराना विधानसभा रोड में गंदगी की शिकायत के बाद नगर निगम की टीम ने होटल राजघराना, सेफ किचन और अन्नपूर्णा बिल्डट्रानिक्स में औचक निरीक्षण किया। तीनों जगह गंदगी मिलने के बाद निगम ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए कुल 8 हजार रुपए का ई-चालान काटा। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई की।
जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा और स्वच्छता निरीक्षक भोला तिवारी की मौजूदगी में तीनों संस्थानों की सफाई व्यवस्था जांची गई। निरीक्षण के दौरान सबसे ज्यादा जुर्माना होटल राजघराना पर 5 हजार रुपए लगाया गया। वहीं सेफ किचन पर 2 हजार और अन्नपूर्णा बिल्डट्रानिक्स पर 1 हजार रुपए का ई-चालान किया गया। निगम के मुताबिक, तीनों संस्थानों में गंदगी मिलने पर संचालकों को भविष्य में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की कड़ी चेतावनी भी दी गई।
जोन-9 स्वास्थ्य विभाग को पुराना विधानसभा मार्ग क्षेत्र में गंदगी को लेकर जनशिकायत मिली थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निगम की टीम ने बिना सूचना दिए औचक निरीक्षण किया। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर मौके पर ही चालानी कार्रवाई की गई। निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में सार्वजनिक स्थानों और व्यावसायिक परिसरों में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।







.jpeg)
.jpeg)
.jpg)


Comments