बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बिहार के वैशाली जिले में सिपाही की गोली मारकर हत्या करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच के एकारा के पुलिस ने मुठभेड़ में दोनों बदमाशों को मार गिराया। बता दें कि हाजीपुर में आज दोपहर बदमाशों ने गोली मारकर एक सिपाही की हत्या कर दी। सिपाही की पहचान अमिताभ बच्चन के रूप में हुई। वह हाजीपुर के सराय थाने में तैनात था।
इस पूरे मामले में पुलिस वाहन के चालक रमेश कुमार ने कहा कि ईको बैंक के सामने तीन लड़के थे। तीनों को रोका गया तो वे लोग बाइक पटक कर भागने की कोशिश करने लगे। इस दौरान एक बदमाश को पकड़ा गया। उसको हम लोगों ने गाड़ी ने बैठा लिया। दूसरे को पकड़ने गए तो बदमाश फायरिंग करने लगे। उसने चार गोली सिपाही अमिताभ बच्चन को मारी। हमलोग सुबह दस बजे गश्ती में निकले थे। एक बार पर तीन बदमाश थे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments