google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

व्यापारियों से ढाई लाख रुपए और कार लूट कर मौके से फरार हुए बदमाश...

Jan 3, 2024
2 min read



































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

करनाल - सीएम सिटी करनाल में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं, आज सुबह-सुबह बदमाशों ने देसी तमंचे के बल पर करनाल के व्यापारियों से ढाई लाख रुपए और कार लूट कर मौके से फरार हो गए. दो व्यापारी भाई स्पेयर पार्ट का सामान लेने के लिए करनाल से दिल्ली के लिए निकले थे. उन्होंने करनाल में ही दिल्ली जाने के लिए 2 युवकों को लिफ्ट दी. मधुबन के पास जाकर उन्होंने उनके कनपटी पर देसी तमंचा रख दिया, जिसमें उनकी हाथापाई भी हुई और बदमाशों ने इस दौरान 2 राउंड गोली भी चलाई. एक गोली ड्राइवर के पैर पर जा लगी. इस बीच बदमाश मौके से ढाई लाख रुपए और गाड़ी लूटकर फरार हो गए |


यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 44 की है, जहां पर बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया. इतना ही नहीं बदमाश दोनों व्यापारियों के फोन भी लेकर मौके से फरार हो गए. राहगीरों ने जैसे ही व्यापारी के गंभीर हालत में देखा तो फौरन घायल व्यक्ति को करनाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. बाद में पुलिस को फोन किया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. सीआईए की टीम को भी मौके पर बुलाया गया. टीम मौके से तथ्य जुटा रही है. आरोपी अपना देसी तमंचा मौके पर छोड़कर फरार हो गए, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है |


करनाल के चौधरी कॉलोनी के रहने वाले संजय गाबा और उनके भाई सुनील गाबा स्पेयर पार्ट का काम करते हैं, जो अपने व्यापार से संबंधित सामान लेने के लिए दिल्ली जाया करते हैं. आज सुबह भी वह स्पेयर पार्ट्स का सामान लेने के लिए दिल्ली जा रहे थे. जैसे ही वह घर से निकले तो उन्होंने आईटीआई चौक पर 2 युवकों को दिल्ली जाने के लिए लिफ्ट दी थी. उसके बाद दोनों बदमाशों ने गन पॉइंट पर उनसे गाड़ी और ढाई लाख रुपए लूट कर फरार हो गए. लूट के दौरान दोनों में हाथापाई भी हुई, जिसमें सुनील गाबा के पैर में एक गोली लग गई |


पीड़ित व्यापारी सुनील गाबा ने बताया कि दोनों भाई पिछले काफी सालों से स्पेयर पार्ट का काम करते हैं जो अक्सर अपने काम से संबंधित दिल्ली सामान लेने के लिए जाते हैं आज सुबह भी वह सामान लेने के लिए जा रहे थे और उनके द्वारा यह गलती की गई कि उन्होंने दो युवकों को लिफ्ट दे दी जिसके बाद उन्होंने थोड़ी दूर पर जाने के बाद ही उनके कनपटी पर बंदूक रखकर गाड़ी साइड में लगाने की बात कही और इस वारदात को अंजाम दिया |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html