google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बदमाशों ने आधी रात को घर में घुसकर जमकर लूटपाट की...जानें पूरा मामला

Oct 29, 2023
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

लखीमपुर खीरी- यूपी के लखीमपुर खीरी में आधी रात को घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने वहां मौजूद महिला को बंधक बनाकर जमकर लूटपाट की। उन्‍होंने घर में रखा करीब 53 हजार रुपए कैश और दो लाख रुपए के जेवर लूट लिए। बदमाशों ने जाते-जाते घर और दुकान में आग लगा दी। इससे दो दुकानों का माल जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।


वारदात, लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की आधी रात को हुई। मिली जानकारी के अनुसार मितौली थाना क्षेत्र के अवधपुर निवासी स्वामीनाथ शनिवार रात गांव में ही दशहरा मेला देखने गया था। उसकी पत्नी रेश्मा और बच्चे ही घर पर ही थे। पांच नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर तमंचे के बल पर महिला रेश्मा को बंधक बना लिया। गन प्वांइट पर बदमाशों ने घर में जमकर लूटपाट की। बदमाश 53 हजार की नगदी, करीब 2 लाख के गहने लूट ले गए। बताते हैं कि बदमाशों ने बंधक बनाकर महिला की पिटाई भी की।


बदमाशों ने कपड़े की दुकान की चाभी लेकर उसमें भी लूटपाट की। बाद में दुकान में आग लगा दी। दुकान में लगी आग की चपेट में पास में स्थित एक जनसेवा केंद्र भी आ गया। आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। जांच के लिए पुलिस जन सेवा केंद्र का डीवीआर उठा ले गई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच कर लूटपाट करने वालों की पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को कतई बख्‍शा नहीं जाएगा। इस घटना से मितौली थाना क्षेत्र के अवधपुर गांव और आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। लोग वारदात में शामिल बदमाशों की जल्‍द से जल्‍द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html