नई दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में बदमाश ने की ताबड़तोड़ फायरिंग.....जानें परा मामला

नई दिल्ली हजरत निजामुद्दीन थाना इलाके में बुधवार शाम करीब चार राउंड फायरिंग के बाद हड़कंप मच गया। फायरिंग में हजरत निजामुद्दीन बस्ती के मोहम्मद कमाल और अल्वी चौक के राजू घायल हो गए। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने दोनों घायलों को आटो में अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल दोनों घायलों की हालत ठीक है और खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। पूछताछ में एक चश्मदीद ने पुलिस को बताया कि फायरिंग के दौरान स्थानीय लोग फायरिंग करने वाले का नाम कबीर बता रहे थे, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। पुलिस मामला दर्ज कर बदमाश को पकड़ने के लिए छानबीन कर रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे हजरत निजामुद्दीन थाने में किट केयर रेस्टोरेंट के पास करीब तीन राउंड फायरिंग की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को पता चला कि फायरिंग में घायल हुए दो लोगों को अस्पताल भेजा जा चुका है। अस्पताल से पुलिस को घायलों मोहम्मद कमाल और राजू के भर्ती किए जाने की सूचना मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस को घायलों के फिट न होने के चलते उनका बयान नहीं मिल सका।
पूछताछ के दौरान एक चश्मदीद तनवीर अल्वी ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त मोहम्मद आलम के साथ शाम की सैर पर निकले थे। वे अल्वी चौक की ओर जा रहे थे कि इसी बीच करीब शाम साढ़े छह बजे किट केयर रेस्टोरेंट के पास आए एक लड़के ने पीड़ित कमाल पर ताबड़तोड़ तीन से चार राउंड फायरिंग कर दी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments