google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान माइनस 5.4 डिग्री किया गया दर्ज...

Dec 14, 2023
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

श्रीनगर- श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हुई। यहां सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान माइनस 5.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, श्रीनगर में शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।जम्मू-कश्मीर में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।


गुरुवार को गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 5 और पहलगाम में माइनस 5.8 डिग्री दर्ज किया गया। लद्दाख के लेह शहर में रात का सबसे कम तापमान माइनस 14.1, कारगिल में माइनस 10.2 और द्रास में माइनस 11.7 दर्ज किया गया।


जम्मू में न्यूनतम तापमान 6.7, कटरा में 6.6, बटोट में 2.1, भद्रवाह में माइनस 0.2 और बनिहाल में माइनस 0.5 डिग्री रहा। कड़ाके की ठंड की 40 दिनों की लंबी अवधि जिसे स्थानीय रूप से ‘चिल्लई कलां’ के नाम से जाना जाता है, हर साल 21 दिसंबर को शुरू होती है और 30 जनवरी को समाप्त होती है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html