google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भारत और पाकिस्तान के बीच होगी मैच, वर्ल्ड कप 2023 का सबसे बड़ा मुकाबला आज....

Oct 14, 2023
2 min read







































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2023 का सबसे बड़ा मुकाबला आज इंडिया और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है। यह हाईवोल्टेज मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा जो दर्शकों के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। इस मैच को देखने के लिए भारत और पाकिस्तान के फैंस समेत पूरी दुनिया एक्साइटेड है। दरअसल, राजनेतिक मसलों की वजह से इन दोनों टीमों के बीच पिछले लंबे समय से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जा रही है। ऐसे में बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में ही इंडिया और पाकिस्तान की टीमों का आमना-सामना हो पाता है। वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमें एशिया कप में भिड़ी थी जहां भारत ने एक बार पाकिस्तान को धूल चटाई थी, वहीं एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा था।


एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के मैच के लिए नियमों में बदलाव कर स्पेशल रिजर्व डे रखा गया था, मगर वर्ल्ड कप में ऐसा नहीं है। अगर आज अहमदाबाद में बारिश के चलते इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच धुलता है तो मुकाबले को रद्द कर दिया जाएगा, ऐसी स्थिति में दोनों टीमों को 1-1 अंक बांटे जाएंगे। दरअसल, वर्ल्ड कप में ग्रुप मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। इस आईसीसी टूर्नामेंट के लिए सिर्फ सेमीफाइनल और फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पहले शनिवार को अहमदाबाद में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की थी, लेकिन हालिया रिपोर्टों में यह साफ हो गया है कि मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। मुकाबले के दौरान 47% ह्यूमिडिटी रहेगी जबकि तापमान 30-40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं Accuweather की रिपोर्ट के अनुसार शाम को 1 प्रतिशत बारिश होने के चांस है। ऐसे में पूरी-पूरी उम्मीद है कि फैंस को इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मुकाबला बिना बारिश की खलल के देखने को मिलेगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html