सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड आएगा भारत.....पढ़े पूरी खबर

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड और कुख्यात गैंगस्टर सचिन बिश्नोई को भारत लाने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। इसके लिए दिल्ली पुलिस की टीम अजरबैजान के लिए रवाना हो गई है। स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट के एक एसीपी, दो इंस्पेक्टर समेत करीब चार अधिकारियों की टीम इसमें शामिल है।
पुलिस टीम गैंगस्टर को प्रत्यर्पण कर भारत लाए जाने के दस्तावेजों की कानूनी प्रक्रिया को पूरा कर उसे दो से तीन दिन के भीतर दिल्ली लाएगी। लॉरेंस बिश्नोई के भांजे गैंगस्टर सचिन बिश्नोई को हाल ही में अजरबैजान में वहां की एजेंसियों ने गिरफ्तार किया था। सचिन बिश्नोई भारत में रहकर कई आपराधिक घटनाओं में शामिल था। उसने ही सिद्धू मूसेवाला की हत्या कराने की योजना बनाई थी। वह वारदात से पहले दिल्ली से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर अजरबैजान भाग गया था।
मूसेवाला की हत्या के बाद सचिन ने इंटरनेट मीडिया पर हत्याकांड की जिम्मेदारी ली भी ली थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सचिन के दिल्ली आने के बाद कई बड़े मामलों को सुलझाया जाएगा। हाल के दिनों में दिल्ली समेत अन्य राज्यों में कारोबारियों से लॉरेंस के नाम पर रंगदारी मांगने के मामले भी आए थे। इसमें सचिन की भूमिका सामने आई है। जून माह में दुबई के एक कारोबारी से भी सचिन ने 50 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। इन सब मामलों कि सिलसिले में भी दिल्ली पुलिस सचिन से गहन पूछताछ करेगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments