राजमिस्त्री ने लगाया मौत को गले, पत्नी के साथ विवाद कर उठाया यह कदम...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
जशपुर - जिले में 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है वो नशे का आदि था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र की है।
पत्थलगांव क्षेत्र के ग्राम सुसड़ेगा खालपारा निवासी शिव कुमार यादव राजमिस्त्री का काम करता था। राजमिस्त्री का काम कर शराब पीकर घर आया और पत्नी के साथ विवाद करते लगा।अपनी पत्नी और बच्चों को आपने कमरे से बाहर निकालकर दरवाजा बंद कर लिया। दूसरे दिन पत्नी ने कमरे की खिड़की के पास जाकर देखा तो पति की लाश लटकी हुई दिखी।
जिसके बाद परिजनों ने इसकी मामले की जानकारी पत्थलगांव पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments