google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी को जमकर पिटा फिर हुआ ये....पढ़े पूरी खबर

Sep 7, 2023
1 min read
































































यूपी के बिजनौर जिले में हरगांव चादन के नगीना थाना क्षेत्र में एक युवक को पहले प्रेमिका के परिवार वालों ने अर्धनग्न कर पीटा और फिर गले में जूतों की माला पहनाई । वह छोड़ने की गुहार लगाता रहा, मगर किसी ने उसकी बात नहीं सुनी । जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की ओर से चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामला नगीना थाना क्षेत्र के हरगांव चादन की है। मोहम्मदपुर देवमल गांव के रहने वाले युवक तरूण का करीब एक साल से हरगांव चादन की रहने वाली एक युवती से प्रेम–प्रसंग चल रहा था।


2 सितंबर को वह अपनी प्रेमिका से मिलने नगीना आया था। जैसे ही लड़की के घरवालों को भनक लगी, तो वे नगीना पहुंच गए। लड़की को युवक के साथ देखकर घरवाले भड़क गए। इसके बाद उन्होंने तरूण को पहले अर्धनग्न कर जमकर पीटा। इसके बाद उसके गले में जूतों की माला पहनाकर अपमानित किया। किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। नगीना क्षेत्राधिकारी (सीओ) संग्राम सिंह का कहना है कि पीड़ित युवक की तहरीर पर एक प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें अशोक कुमार, जितेन्द्र, दीपक और उमेश नाम के व्यक्ति को नामजद आरोपी बनाया गया है। जांच की जा रही है। मामले में विधिक कार्यवाही की जाएगी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html