कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट... कभी भी हो सकती है जारी....

कांग्रेस पार्टी कभी भी अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर सकती है | प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी कुमारी सैलजा ने विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची पर कहा कि जल्द ही आएगा | प्रक्रिया जारी है | विधानसभा चुनाव के लिए उन्हीं को टिकट दिया जाएगा, जिसकी विजिबिलिटी होगी| महिला कांग्रेस के साथ चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा गुरुवार को रायपुर पहुंची |
एयरपोर्ट में मीडिया से चर्चा में कहा कि जिसकी विजिबिलिटी होगी उनको टिकट मिलेगा | वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मध्यप्रदेश में सनातन धर्म को लेकर दिए बयान पर कहा कि हर चीज को वो जोड़ देते हैं | मुद्दे पर आएं, महंगाई पर बोले | परिवर्तन यात्रा में अमित शाह के नहीं आने पर कुमारी सैलजा ने कहा कि यहां की जनता उनके साथ नहीं है | अमित शाह आरोप पत्र जारी कर रहे थे, लेकिन पूरा हॉल ही नहीं भरा था | यहां के लोगों का मन उनके साथ नहीं है |जितना प्रयास करे नाकाम रहेंगे. अब उनके साथ इंद्रदेवता भी नहीं है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments