रिवर साइड टावर की आठवीं मंजिल से सीधे नीचे गिरी लिफ्ट...
- ANIS LALA DANI
- Dec 23, 2023
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नोएडा- उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 125 से बड़ी है. यहां रिवर साइड टावर की आठवीं मंजिल से लिफ्ट सीधे नीचे आ गई। हादसे में लिफ्ट में सवार नौ लोग घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। नौ में से पांच लोगों को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है |
हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि हादसा लिफ्ट की खराबी के कारण हुआ या कोई अन्य खराबी के कारण। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लिफ्ट अचानक इतनी ऊंचाई से सीधे नीचे कैसे गिरी. हादसे में घायलों की पहचान यशु शर्मा, अभिषेक गुप्ता, अभिषेक पंडित, रजत शर्मा, सागर, शुभम भारद्वाज, अभिजीत, सौरभ, पीयूष कुमार के रूप में हुई है |