नेता जी बैठे रहे...मंच का पिछला हिस्सा गिरा....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
सीतापुर- सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर बाल-बाल बच गए। जिस मंच पर राजभर बैठे थे वह अचानक से भरभराकर गिर गया। हालांकि राजभर जिस जगह पर बैठे थे वह जगह बच गई। राजभर के पीछे खड़े लोग मंच के साथ नीचे जा गिरे। मंच के गिरने का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब मंच के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो सीतापुर जिले का है। जानकारी के अनुसार रामकोट के महुआपुर गांव में ओपी राजभर की सभा थी। उसी में वह शामिल होने आए थे। मंच पर जैसे ही वह बैठे उनके पीछे कतार में कार्यकर्ता भी खड़े हो गए।
मंच ईंटों और पटरों के सहारे बनाया गया था। मंच पर वजन अधिक होने के कारण ईंट भरभराकर गिर गई जिससे कार्यकर्ता एक साथ नीचे गर गए। मंच पर करीब आठ से ज्यादा कार्यकर्ता थे जो जमीन पर गिर गए। गनीमत है कि किसी कार्यकर्ता को गम्भीर चोट नहीं लगी। मौके का किसी ने वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। थोड़ी देर में सभा में व्यवधान रहा उसके बाद ओपी राजभर ने सभा को सम्बोधित किया।
राजभर के पीछे के मंच पर कई लोग चढ़ गए। मंच पर ज्यादा लोगों के चढ़ जाने से मंच पर जरूरत से ज्यादा वजन हो गया। इसी के चलते मंच भरभराकर गिर गया। साथ ही मंच पर चढ़े लोग भी नीचे आ गए। हालांकि जहां राजभर और उनके साथ अन्य नेता बैठे थे वह जगह टूटने से बाल-बाल बच गई।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)





Comments