google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मजदूर के पैरों तले खिसकी जमीन, खाते में आए 2 अरब 21 करोड़ 30 लाख...

Oct 17, 2023
1 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

यूपी के बस्ती में एक मजदूर का ‘लॉटरी’ लग गई। लेकिन मजदूर को इस बारे में जानकारी ही नहीं थी। मजदूर को लॉटरी की जानकारी तब हुई जब उसके घर आयकर विभाग का नोटिस पहुंचा। दरअसल लालगंज थाना क्षेत्र के बरतनिया निवासी एक मजदूर के बैंक खाते में दो अरब 21 करोड़ 30 लाख सात रुपये जमा हुए हैं। हैरानी की बात यह है कि इस बैंक खाते के बारे में मजदूर को जानकारी भी नहीं है। कुछ दिन पहले रजिस्टर्ड डाक से जब आयकर विभाग का नोटिस उसके घर पहुंचा तो मजदूर समेत पूरा परिवार सकते में आ गया। प्रकरण की शिकायत लालगंज थाने में की गई है।


बरतनिया निवासी शिवप्रसाद निषाद दिल्ली में मजदूरी करता है। आयकर का नोटिस घर पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद वह गांव लौट आया। इस नोटिस में उसके बैंक खाते से 2 अरब 21 करोड़ 30 लाख 7 रुपये कैश जमा होने की जानकारी देते हुए निर्माण कार्य के तौर पर हुए भुगतान में 4 लाख 58 हजार 715 रुपये टीडीएस कटने की जानकारी दी गई है।


शिवप्रसाद को यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर उसके नाम से ऐसा कौन सा करंट खाता है, जिसमें इतने रुपये जमा किए गए। मार्बल की घिसाई करने वाले शिवप्रसाद ने आशंका जताई कि 2019 में उसका पैन कार्ड गुम हो गया था।


इसकी मदद से ही किसी ने जालसाजी कर उसके नाम से खाता खोल लिया होगा। इस बाबत लालगंज थाने पर संपर्क करने पर खाते की डिटेल निकालकर प्रकरण की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की सलाह दी गई।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html