google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महिला डॉक्टर ने IPS अफसर को हनीट्रैप में फंसाने की धमकी देकर मागें 50 लाख रूपये.......

Aug 22, 2023
2 min read


























































राजस्थान में RAS से IPS ऑफिसर बने एक शख्स को महिला डॉक्टर द्वारा हनीट्रैप में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है | कथित महिला डॉक्टर की RAS ऑफिसर रहते समय शख्स से दोस्ती हुई थी लेकिन उसके IPS बनते ही वो अपने पति तक को छोड़ने को तैयार हो गई. महिला IPS बने शख्स पर शादी का दबाव बनाने लगी और जब IPS ने मना किया तो उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख रुपए की डिमांड करने लगी. परेशान होकर अब पीड़ित IPS ने जयपुर के जवाहर सर्किल थाने पहुंच महिला के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है |


थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, जयपुर के मालवीयनगर में रहने वाले 33 वर्षीय राजेश कुमार मीना ने बताया कि साल 2020 में डूंगरपुर में प्रोबेशन RAS के पद पर पोस्टिंग के समय कोरोना काल में मेडिकल विभाग में संविदा पर काम कर रही डॉ प्रियंका से उनकी मुलाकात हुई थी. तब प्रियंका ने कहा था कि वो भी RAS की तैयारी कर रही है. ऐसे में दोनों में बातचीत होने लगी |


जब नजदीकियां बढ़ी तो महिला शादीशुदा होने के बावजूद घर से खाना बनाकर राजेश के लिए लाती और उनकी अच्छी दोस्त बन गई. यही वजह है कि जरूरत के समय महिला ने राजेश को करीब 3 लाख रुपए भी उधार दिए जो बाद में राजेश ने वापस भी लौटा दिए. इसके बाद साल 2021 में पीड़ित की पोस्टिंग SDM चाकसू के तौर हो गई फिर भी महिला उनसे मिलने आती रही |


फिर सितंबर 2021 में IPS बनते ही प्रियंका कहने लगी कि वो अपने पति को तलाक देकर राजेश से शादी करना चाहती है. मगर राजेश ने इनकार कर दिया. जिसके बाद प्रियंका IPS राजेश को धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगी |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html