google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जांच टीम ने ट्रकों को कब्जे में लिया, 45 लाख के तम्बाकू और गुटखे जब्त...

Nov 10, 2023
1 min read







































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

गौरेला पेंड्रा मरवाही - जिले में जीएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. तीन ट्रकों से भारी मात्रा में तम्बाकू और गुटखा जब्त किया गया है, जब्त तम्बाकू और गुटखे की कीमत 45 लाख रुपये से अधिक है. जब्त माल का बिल और ईवे बिल नहीं होने के कारण 48 लाख 45 हजार 322 रुपये का भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है. तीन ट्रकों में राज निवास ब्रांड का पान मसाला दिल्ली से बैंगलोर (कर्नाटक) ले जाया जा रहा था |


तीनों ट्रक में जब्त माल के आधार पर जुर्माना लगाया गया, पहले ट्रक में जब्त माल के आधार पर लगभग 16 लाख 17 हजार 18 रुपये का जुर्माना, दूसरे ट्रक में 16 लाख 14 हजार 152 रुपये का और तीसरे ट्रक में 16 लाख 14 हजार 152 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया, बीते दिनों गौरेला थाना अंतर्गत छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा में कबीर चबूतरा बेरियर में FST और जिला प्रशासन ने चुनाव की चेकिंग के दौरान ट्रकों को रुकवा कर सघन जांच की गई. जांच के दौरान इसमें रखे हुए सामन तंबाकू और गुटखे के दस्तावेजों में कमी थी और साथ ही इसमें ईवे बिल नहीं होने के कारण संदिग्ध प्रतीत हुआ और बड़ी मात्रा में टैक्स चोरी का अंदेशा हुआ |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html