महाकाल दर्शन से लौट रहे परिवार की इनोवा कार पलटी, दुर्घटना में महिला की मौत...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
विदिशा में तेज रफ्तार इनोवा कार मनौरा के पास टर्निंग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें कार सवार घायल हो गए। इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। बताया गया कि कार सवार लोग महाकाल के दर्शन करके अपने घर जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि रायपुर में रहने वाला सोनी परिवार इनोवा कार से उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने आया था। दर्शन करने के बाद वह वापस अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान भोपाल-सागर हाईवे पर मनौरा के पास एक मोड़ पर उनकी कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। जिससे कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments