वेस्टइंडीज के खिलाफ एक दिवसीय सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम......

भारत और वेस्टइंडीज की टीमें मंगलवार को यहां के ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में तीसरे और अंतिम एक दिवसीय क्रिकेट मैच के लिए उतरेंगी। दोनो ही टीम को लक्ष्य इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना रहेगा। भारतीय टीम ने पहला जबकि वेस्टइंडीज ने दूसरा मैच जीता था। इससे अभी सीरीज 1-1 से बराबरी पर है।
दूसरे एक दिवसीय में भारत ने कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी विराट कोहली को आराम देते हुए युवा खिलाड़ियों का उतरा था पर ये प्रयोग सफल नहीं है। मेजबान टीम के तेज गेंदबाजों रोमारियो शेफर्ड और गुडाकेश मोती ने हार्दिक हार्दिक पंड्या की कप्तान में उतरी टीम को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया और मुकाबला जीता लिया। भारतीय टीम दूसरे एकदिवसीय में गेंदबाजी में भी कमजोर रही। केवल शार्दुल ठाकुर ही तीन विकेट लेकर प्रभावी गेंदबाजी कर पाये। कप्तान शाई होप ने ओर युवा कीसी कार्टी ने बेहतर बल्लेबाजी कर अपनी टीम को इस मैच में जीत दिलायी थी।
इस मैच में भारतीय टीम को दूसरे एकदिवीसीय से सबक लेते हुए प्रभावी प्रदर्शन करना होगा कैरेबियन में पिचें बल्लेबाजों के लिए अनुकूल नहीं हैं और ब्रायन लारा स्टेडियम में पिछले तीन मैचों में से एक भी मैच 200 रन का आंकड़ा पार करने में सफल नहीं रही।
धीमी और नीची होने की आशंका के कारण पिच स्पिनरों को काफी सहायता प्रदान करेगी जो टर्निंग हालातों का फायदा उठा सकते हैं और उछाल की कमी से लाभ उठा सकते हैं। इस पिच पर तेज गेंदबाज असरकारी हो सकते हैं। अगले महीने होने वाले एशिया कप और फिर विश्व कप को देखते हुए इस सीरीज में भारतीय टीम युवाओं को अवसर दे रही है। अब तक संघर्ष करते दिख रहे सूर्यकुमार यादव का लक्ष्य इसमें बड़ा स्कोर बनाना रहेगा। वहीं कई बार वापसी करने के बावजूद प्रभावित नहीं कर सके सैमसन के पास भी रन बनाने का अंतिम अवसर है, नंबर पर उतर सकते हैं |
युवा सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है पर सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को लय में आना होगा। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी अब तक उम्मीद के अनुसार नहीं खेल पाये हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक को भी अभी तक विकेट नहीं मिला है। चाइनामैन कुलदीप यादव ने अब तक प्रभावी प्रदर्शन किया है। वहीं मेजबान वेस्टइंडीज की टीम इस सीरीज को जीतकर ऑत्मविश्वास हासिल करना चाहेगी। वह पहले ही एकदिवसीय विश्वकप के लिए क्वालीफाई नहीं करने के कारण निराश है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments