google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

लालू और नीतीश की बढ़ती मुलाकातों ने ‎सियासी खेमों में मचाई हलचल.....

Oct 2, 2023
2 min read







































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

इन ‎दिनों लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार की बढ़ती मुलाकातों ने ‎सियासी खेमों में हलचल मचा दी है। बिहार की राजनी‎ति इन ‎दिनों नई करवटें बदलती ‎‎दिख रही है। एक तरफ तो जदयू और राजद में अंदरूनी कलह सामने आ रही हैं। वहीं, इन दलों के शीर्ष नेताओं की मुलाकातें भी भविष्य के संकेत दे रही हैं। इं‎डिया गठबंधन बनने के बाद बिहार के साथ देश की राजनीति में भी हलचल पैदा हुई है। इसके बाद से ही राजनीति के बनते-बिगड़ते समीकरणों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।


बहरहाल, फिलहाल बिहार में जदयू और राजद के बीच के गठजोड़ पर लोगों का ध्यान है। बीते कुछ दिनों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू यादव के बीच मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा है। इसके सियासी गलियारों में कई मायने निकाले जा रहे हैं। बिहार की राजनीति के जानकारों का मानना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की मुलाकातों के सिलसिले तेज होने से राजनीतिक गलियारे में सरगर्मी बढ़ गई है।


दावा ‎किया जा रहा है कि दोनों शीर्ष नेताओं के बीच लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत हो रही है। इससे पहले वाम दलों के नेताओं की भी नीतीश और लालू से मुलाकात हो चुकी है। बीते गुरुवार को लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। इसी सोमवार को लालू प्रसाद यादव से मिलने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके आवास पर गए थे। पिछले दिनों लालू प्रसाद जब राजगीर के लिए निकले थे तब नीतीश कुमार उनसे मिलने राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे थे। संयोग से दोनों की मुलाकात नहीं हो पाई थी। इसके अगले ही दिन कैबिनेट की सोमवार को हुई बैठक के बाद नीतीश कुमार फिर से लालू प्रसाद यादव से मिलने राबड़ी देवी के आवास पर पहुंच गए थे।


नीतीश कुमार पिछले रविवार को लालू से मिलने गए थे तब केवल राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव से अति संक्षिप्त मुलाकात करके लौट आए थे। इसके बाद सोमवार को कैबिनेट बैठक के बाद नीतीश कुमार जब लालू से मिलने गए तो दोनों के बीच सियासी मसलों पर चर्चा हुई। इसके बाद बीते गुरुवार को मुलाकात हुई, परंतु लालू प्रसाद यादव ने इसका कोई विवरण नहीं दिया। उन्होंने बस इतना ही कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं। इसलिए मिलना-जुलना तो लगा ही रहता है। गौरतलब है कि नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव की मुलाकात उस समय होती है, जब वाम दल के दिग्गज बिहार की यात्रा पर होते हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html