google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गौठान में गायों की मौत की घटना ने भ्रष्टाचार की खोली पोल- कोमल हुपेंडी ....

Oct 2, 2023
2 min read




































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • प्रदेश के गौठानों में गायों के रहने के लायक स्थिति नहीं- कोमल हुपेंडी

  • गौठानों में बीमार मवेशियों और रखरखाव के लिए हो उचित व्यवस्था- कोमल हुपेंडी

  • गायों की जान लेने वाले ठेकेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हो कार्रवाई- कोमल हुपेंडी

रायपुर, रायपुर के हीरापुर जरवाय गांव स्थित गौठान में 13 गायों की मौत पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गौठान में गायों की मौत की घटना बेहद ही दुखद और निंदनीय है। गायों के नाम पर खुद की ब्रांडिंग करने वाली सरकार की ड्रीम प्रोजेक्ट में गौठानों में गायों के रहने लायक स्थिति नहीं है। यह सरकार और प्रशासन की कार्यशैली को दर्शाता है।


कोमल हुपेंडी ने कहा कि प्रदेश के गौठानों में गायों को लेकर कोई उचित व्यवस्था नहीं है। यह घटना सरकार और प्रशासन के भ्रष्टाचार की पोल खोल रही है। गौठानों में चारे-पानी की व्यवस्था नहीं हैं। कुल मिलाकर गौमाता के नाम पर शासकीय योजना की दुर्गति कर उसे व्यापार बना दिया गया है। जरवाय गांव स्थित गौठान में ढाई सौ मवेशि​यों के रखरखाव के नाम पर ठेकेदार को शासन द्वारा नियमित धनराशि मिलने के बावजूद गायों की मौत संदेहास्पद है।


आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर स्थित हीरापुर जरवाय गौठान में 13 गौवंश की मौत इस बात को प्रमाणित करती है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ड्रीम प्रोजेक्ट गोधन न्याय योजना पूरी तरह से असफल है। प्रदेश के गौठानों में सीमा से अधिक मवेशी रखे गए हैं। बरसात के कारण कीचड़ और गंदगी का सही निस्तारण नहीं होने से मवेशियों के बैठने का सुरक्षित स्थान नहीं है। छत्तीसगढ़ सरकार को मवेशियों की उचित रखरखाव पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html